होम अयोध्‍या में CM योगी: रामलला के दर्शन किए, अचानक अस्‍पताल पहुंच मरीजों से पूछा-सब ठीक है न

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 6, 2022 09:46 PM

अयोध्‍या में CM योगी: रामलला के दर्शन किए, अचानक अस्‍पताल पहुंच मरीजों से पूछा-सब ठीक है न

अयोध्‍या में CM योगी: रामलला के दर्शन किए, अचानक अस्‍पताल पहुंच मरीजों से पूछा-सब ठीक है न

अयोध्‍या में CM योगी: रामलला के दर्शन किए, अचानक अस्‍पताल पहुंच मरीजों से पूछा-सब ठीक है न


यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज दूसरी बार अयोध्‍या पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर राम कथा पार्क में उतरा। वहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद  मुख्‍यमंत्री ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। वहां पूजन के बाद मुख्‍यमंत्री टेढ़ी बाजार स्थिति सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने वहां मरीजों से बातचीत कर हाल-चाल जाना।


मुख्‍यमंत्री को यूं अचानक अपने बीच देखकर अस्‍पताल में मौजूद मरीज और डॉक्‍टर हैरान रह गए। सीएम योगी ने एक छोटे से बच्‍चे को गोद में लेकर दुलारा। कुछ अन्‍य बच्‍चों से भी बात की। मुख्‍यमंत्री ने डॉक्‍टरों से भी अस्‍पताल में उपलब्‍ध सुविधाओं, दवाइयों और इलाज की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। 

सीएम ने दलित के घर किया भोजन 
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज पूरे दिन का अयोध्‍या में रहने का कार्यक्रम है। अस्‍पताल के औचक निरीक्षण के बाद सीएम मलिन बस्‍ती में पहुंचे। यहां उन्‍होंने एक दलित परिवार के साथ भोजन किया। यह परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। शाम पांच बजे सीएम सर्किट हाउस में संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम गुप्‍तार घाट पर स्‍थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)