होम शिवपाल यादव ने दिए आजम खान के साथ नया मोर्चा बनाने के संकेत,
शिवपाल यादव ने दिए आजम खान के साथ नया मोर्चा बनाने के संकेत,
उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा नेता और रामपुर विधायक आजम खान के साथ तीसरा मोर्चा तैयार करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खान के जेल से बाहर आने के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा। खास बात है कि शिवपाल और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच तनाव जारी है। वहीं, अब अखिलेश और आजम के बीच भी खटास की खबरें सामने आ रही हैं।खान के साथ नए मोर्चे को लेकर शिवपाल ने कहा, 'इसे लेकर सही समय पर फैसला लिया जाएगा... जब वह जेल से बाहर आ जाएंगे।' उन्होंने कहा कि वह ईद के बाद पार्टी नेताओं से इस मुद्दे पर बात करेंगे। इधर, सुप्रीम कोर्ट में 2 मई को खान की जमानत याचिका पेश हो सकती है। रामपुर सदर से 10 बार के विधायक खान कई मामलों में बीते दो सालों से सीतापुर जेल में हैं।एक पंप का उद्घाटन करने पहुंचे शिवपाल ने भाजपा में शामिल नहीं होने की बात दोहराई। खास बात है कि इससे पहले भी भाजपा में शामिल होने को लेकर अखिलेश की तरफ से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने सपा सुप्रीमो को विधायक दल से निकाले जाने के लिए चुनौती दी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।