होम यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को आएंगे तीन दिन के दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 09:19 PM

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को आएंगे तीन दिन के दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को आएंगे तीन दिन के दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को आएंगे तीन दिन के दौरे पर आएंगे उत्तराखंड

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथ्यानी का दौरा करेंगे। साथ ही, पांच मई को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटक निगम के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के सीएम योगी के यमकेश्वर ब्लॉक के प्रस्तावित दौरे से पूर्व उन्होंने विथ्यानी पहुंचकर यहां तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रावत ने योगी के पैतृक गांव जाकर उनकी मां और परिजनों से भी मुलाकात की।इस दौरान जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार को प्रस्तावित कार्यक्रम को चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, हरिद्वार के एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि, यूपी के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी पांच मई को यूपी पर्यटक निगम के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)