होम योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा- हिंदी नहीं बोलने वालों की देश में कोई जगह नहीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 09:12 PM

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा- हिंदी नहीं बोलने वालों की देश में कोई जगह नहीं

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा- हिंदी नहीं बोलने वालों की देश में कोई जगह नहीं

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा- हिंदी नहीं बोलने वालों की देश में कोई जगह नहीं

देशभर में हिंदी भाषा पर विवाद जारी है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें संवाद के तौर हिंदी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा  प्रयोग करना चाहिए। इस बयान के बाद अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। हाल ही में अजय देवगन और दक्षिण के कलाकार सुदीप किच्चा के बयान भी सुर्ख़ियों में हैं। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को हिंदी से ऐतराज है उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जो भारत में रहना चाहते हैं उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा। अगर आपको हिंदी पसंद नहीं है तो यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या विदेशी शक्तियों से जुड़े हुए हैं। हम क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह देश एक है और भारत का संविधान कहता है कि भारत 'हिंदुस्तान' है, जिसका मतलब हिंदी बोलने वालों के लिए जगह है।'उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान उन लोगों के लिए जगह नहीं है जो हिंदी नहीं बोलते हैं। उन्हें इस देश को छोड़कर कहीं और जाना चाहिए।'मंत्री ने आगे कहा, 'मेरे मन में सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान है लेकिन हिंदी कानून के अनुसार राष्ट्रभाषा है। कानून का उल्लंघन करने वाले को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। चाहे वह कितना भी बड़ा राजनेता या शक्तिशाली क्यों न हो।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)