होम यूपी में पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में AAP, जानें क्या है मोहल्लों को लेकर प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 09:09 PM

यूपी में पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में AAP, जानें क्या है मोहल्लों को लेकर प्लान

यूपी में पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में AAP, जानें क्या है मोहल्लों को लेकर प्लान

यूपी में पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में AAP, जानें क्या है मोहल्लों को लेकर प्लान

आम आदमी पार्टी प्रदेश में 10 हजार तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। छह महीने में इन शाखाओं गठन करते हुए शाखा प्रमुख तैनात किए जाएंगे। पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू किया जाएगा । पार्टी यूपी के सभी वार्डों में सभी चेयरमैन और मेयर के पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा।उन्होंने तिरंगा शाखा की जानकारी देते हुए कहा कि डा भीमराव आम्बेडकर के बनाए गए संविधान का पालन करते हुए हम गर्व से तिरंगा फहराते हैं। तिरंगा शाखाओं में कस्बों, शहरों और पार्कों में भारत का संविधान हर सभा में पढ़ेंगे, सभाओं में महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खां, भीमराव आम्बेडकर जैसे किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी।   उन्होंने कहा कि नवम्बर-दिसंबर में नगर निगम चुनाव में पार्टी पूरी जोरदारी से भागीदारी करेगी। हम वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी का गठन करेंगे। 30 घर के ऊपर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे। नीचे से संगठन की शुरुआत की जाएगी।
बिजली संकट के लिए सरकार जिम्मेदार
संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने फ्री बिजली तो नहीं लेकिन 10 से 12 घण्टे तक की कटौती कर दी। सरकार कोयला कमी का बहाना बनाकर बिजली में बड़ा भ्रष्टाचार कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। कोयले के संकट पर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुलडोजर की राजनीति ठेले वालों तक पहुंच रही है। भाजपा दोहरी व्यवस्था चला रही है। प्रदेश में तमाम नेताओं का बड़ी जमीनों पर अतिक्रमण है। बुलडोजर चलाना है तो नेताओं, अधिकारियों, पार्षदों के कब्जे से शुरू किया जाए। गरीबों के रोजगार पर बुलडोजर न चलाएं।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)