होम CM योगी ने अमित शाह से की मुलाकात, यूपी के हालात पर हुई चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 09:22 PM

CM योगी ने अमित शाह से की मुलाकात, यूपी के हालात पर हुई चर्चा

CM योगी ने अमित शाह से की मुलाकात, यूपी के हालात पर हुई चर्चा

CM योगी ने अमित शाह से की मुलाकात, यूपी के हालात पर हुई चर्चा

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने नई दिल्‍ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है दोनों की मुलाकात के दौरान उनके बीच यूपी के हालात पर चर्चा हुई। न्‍यायिक सुधार को लेकर नई दिल्‍ली विज्ञान भवन में आयोजित मुख्‍यमंत्रियों और मुख्‍य न्‍यायाधीशों के संयुक्‍त सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए सीएम दिल्ली पहुंचे हैं। छह साल बाद हो रहे इस सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता भारत मुख्‍य न्‍यायाधीश एन.वी.रमना कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे।  इस सम्‍मेलन में देश भर के न्‍यायालय परिसरों में नेटवर्क और कनेक्टिविटी, जिला अदालतों में मानव संसाधन और कार्मिक नीति की आवश्‍यकताएं, बेहतर बुनियादी ढांचा, क्षमता निर्माण, कानूनी और संस्‍थागत सुधार, उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों के चयन आदि विषयों पर चर्चा होगी।इसके साथ ही सम्‍मेलन में संघीय और राज्‍य स्‍तरों पर जिला न्‍यायालय के बुनियादी ढांचे के विकासा के लिए विशेष प्रयोजन, राष्ट्रीय न्‍यायिक बुनियादी ढांचा प्राधिकरण और राज्‍य न्‍यायिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी चर्चा की जानी है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)