होम सीतापुर जेल में अचानक पहुंचे जिला जज और डीएम-एसपी, आजम खां के बैरक की तलाशी
सीतापुर जेल में अचानक पहुंचे जिला जज और डीएम-एसपी, आजम खां के बैरक की तलाशी
सीतापुर जिला जेल में शनिवार को वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के बैरक समेत जेल के सभी बैरकों की डीएम और एसपी ने तलाशी ली। जिला और जेल प्रशासन ने साफ किया है कि यह रूटीन कार्रवाई है। डीएम और एसपी के निरीक्षण के बाद जिला जज और सीजेएम पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से जेल का मुआयना किया है। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
जिला जेल में बड़े पैमाने पर हुई इस रूटीन कार्रवाई को लेकर काफी हलचल है। उधर लगभग 40 मिनट चली कार्रवाई में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल, मेस, महिला बैरक और कैदियों के कल्याण के लिए बने स्थलों पर निरीक्षण कराया गया। साफ-सफाई को लेकर जिले के न्यायिक अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी खुश हुए, इसके लिए जेल अधीक्षक एसके सिंह को शाबाशी दी और इस तरह की व्यवस्था जारी रखने की सलाह दी।
जेल अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि हर महीने होने वाली यह रूटीन कार्रवाई है और किसी बैरक से आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। आजम खां का बैरक वैसे ही देखा गया है जैसे अन्य बैरकों को देखा गया। उधर कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह भी चर्चा है कि सपा का कोई बड़ा नेता आजम खां से मिलने आ सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।