होम सी.एम.एस. में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 29, 2022 06:58 PM

सी.एम.एस. में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

सी.एम.एस. में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

सी.एम.एस. में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप शुरू

लखनऊ, 29 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप आज सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के प्रांगण में शुरू हुई। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर चैम्पियनशिप का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी बाल खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

                प्रतियोगिता के पहले दिन आज लखनऊ के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने रोलर स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, चुस्ती-फुर्ती व दमखम का जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस चैम्पियनशिप में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, मिलेनियम स्कूल, डेलही पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस कालेज, एस.के.डी. एकेडमी, मांटफोर्ट स्कूल, सेंट फेडलिस कालेज, लामार्टिनियर कालेज, स्टडी हाल स्कूल, जी.डी. गोयनका स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय व सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों समेत लगभग 40 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आज कक्षा-1 से 4 तक छात्रों की स्पर्धायें सम्पन्न हुई, जिनमें बालक व बालिका दोनों वर्गों में एजडस्टेबल रेस, क्वार्डस रेस व इनलाइन रेस प्रतियोगिताओं में छात्रों की प्रतिभा देखने लायक थी। खेल स्पर्धाओं के उपरान्त विजयी बाल खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।चैम्पियनशिप की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)