होम आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने की समाज के सभी वर्गों को साथ आने की अपील

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2022 10:00 PM

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने की समाज के सभी वर्गों को साथ आने की अपील

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने की समाज के सभी वर्गों को साथ आने की अपील

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने की समाज के सभी वर्गों को साथ आने की अपील

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिंसा से किसी को फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हर समाज के लोगों को साथ लाया जाए जिससे इंसानियत बची रहे। मोहन भागवत का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब राम नवमी और हनुमान जयंती पर लगभग देश के आधा दर्जन राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं जिनमें बीजेपी शासित मध्य प्रदेश और गुजरात भी शामिल है। महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा- हिंसा से किसी को फायदा नहीं मिलेगा। जिन देशों को हिंसा प्यारी है वो अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं। हमें हमेंशा अहिंसावादी और शांतिप्रिय रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लाया जाए ताकि इंसानियत बची रहे। हम सबको प्राथमिक्ता के आधार पर ये काम करना चाहिए।इस दौरान मोहन भागवत ने ये भी कहा कि सगंठित भारत के लिए जरूरी है कि देश में एक सिंधी यूनिवर्सिटी भी हो। उन्होंने कहा- सिंधी भाषा और उसकी संस्कृति को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि देश में एक सिंधी यूनिवर्सिटी बनाई जाए। भारत एक बहु भाषायी देश है और हर भाषा की अपनी विशेषता है। बंटवारे के दौरान कुछ सिंधी लोग पाकिस्तान में ही रुक गए ताकि वो अपने धर्म और जमीन की रक्षा कर सकें वहीं काफी सारे सिंधी अपनी जमीन छोड़कर भारत भी आए ताकि अपनी संस्कृति अपनी भाषा को जिंदा रख सकें। मोहन भागवत ने आगे कहा- संयुक्त भारत के लिए देश में एक सिंधी यूनिवर्सिटी होना बहुत जरूरी है। मैने पहले भी सिंधी यूनिवर्सिटी बनाने की अपील की है लेकिन मैं सरकार में नहीं हूं। ये सरकार हो चाहे दूसरी सरकार, समाज के दवाब में ही कोई काम होता है। सरकारों के लिए सामाजिक दवाब पेट्रोल की तरह होता है। अगर आप सिंधी यूनिवर्सिटी का ख्वाब पूरा होते देखना चाहते हैं तो आपको सरकार पर दवाब बनाना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)