होम धर्मस्थल गिना दिए, रोजगार कब गिनाएगी सरकार: अखिलेश का बीजेपी पर हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2022 09:47 PM

धर्मस्थल गिना दिए, रोजगार कब गिनाएगी सरकार: अखिलेश का बीजेपी पर हमला

धर्मस्थल गिना दिए, रोजगार कब गिनाएगी सरकार: अखिलेश का बीजेपी पर हमला

धर्मस्थल गिना दिए, रोजगार कब गिनाएगी सरकार: अखिलेश का बीजेपी पर हमला

करहल के ग्राम नगला मोती पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ये तो बता रही है कि इतने धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटा दिए गए। लेकिन सरकार ये कब बताएगी कि कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है। किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही। महंगाई से जनता परेशान है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए बाबा की सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। पुलिस लाउड स्पीकर हटाने में लगी है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। आज ही शामली में सभासद को गोली मार दी गई। पुलिस लाउड स्पीकर हटाएगी तो कानून व्यवस्था पर काम कब करेगी। ये सब ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में किसी को भी रोजगार नहीं मिला। कारोबार खत्म हो रहा है। रोजगार के अवसर भी खत्म किए जा रहे हैं।

जनता 2024 का कर रही इंतजार
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को हार से हतोत्साहित न होने का आवाह्न किया। कहा कि उन्हें साढ़े तीन लाख वोट और अधिक मिलते तो सपा की सरकार बन जाती। भाजपा के लोगों ने सरकार छीन ली है। जनता 2024 और 2027 का इंतजार कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)