होम उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले, 1,394 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन का कार्य जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2022 09:54 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले, 1,394 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन का कार्य जारी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले, 1,394 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन का कार्य जारी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले, 1,394 एक्टिव केस, वैक्सीनेशन का कार्य जारी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,15,352 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,10,40,542 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 208 लोग तथा अब तक कुल 20,48,879 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,394 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,32,664 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,54,297 तथा दूसरी डोज 12,98,61,915 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,04,914 तथा दूसरी डोज 91,54,159 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 47,70,564 तथा दूसरी डोज 1,85,750  दी गयी। कल तक 27,41,008 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,29,72,607 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)