होम प्रशांत किशोर की वजह से कांग्रेस से नाराज थे हार्दिक पटेल! बदले अंदाज की थी यह वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2022 10:06 PM

प्रशांत किशोर की वजह से कांग्रेस से नाराज थे हार्दिक पटेल! बदले अंदाज की थी यह वजह

प्रशांत किशोर की वजह से कांग्रेस से नाराज थे हार्दिक पटेल! बदले अंदाज की थी यह वजह

प्रशांत किशोर की वजह से कांग्रेस से नाराज थे हार्दिक पटेल! बदले अंदाज की थी यह वजह

बीते कुछ दिनों से हार्दिक पटेल के अंदाज से कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस हाई कमान से नाराज चल रहे हैं। हालांकि अपने पिता की पुण्य तिथि पर उन्होंने जो बातें कहीं उससे  लगता है कि पार्टी हाई कमान के साथ चल रही तनातनी कम हो गई है। हार्दिक के पिता की बरसी पर आयोजित कार्यक्र में गुजरात कांग्रेस इनचार्ज रघु शर्मा ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि 2022 में राज्य में सरकार बनाएं और हार्दिक पटेल को इसमें अहम भूमिका निभानी है। 


हार्दिक पटेल ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में साइडलाइन  कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए उन्होंने स्टेट यूनिट को जिम्मेदार ठहराया था। चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस में एक और पाटीदार चेहरे नरेश पटेल को जगह देने जा रही है। बताया जा रहा था कि नरेश प्रशांत किशोर की चॉइस थे। हालांकि अब कि जब प्रशांत किशोर भी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं तो नरेश पटेल को जगह न मिलना भी तय हो गया है।

मीडिया से बात करते हुए हार्दिक ने कहा, मेरे अपने सीनियर नेताओं के साथ कभी मतभेद नहीं रहे। अगर कोई व्यक्तिगत दूरी आई भी तो मुझे विश्वास था कि वह खत्म हो जाएगी। मैं पार्टी केसाथ हूं और गुजरात के 6.5 करोड़ लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहता हूं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)