होम सोनाक्षी सिन्हा के गैर जमानती वारंट पर बहस, फैसला सुरक्षित
सोनाक्षी सिन्हा के गैर जमानती वारंट पर बहस, फैसला सुरक्षित
धोखाधड़ी के एक मामले में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 28 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा।कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा, समेत कई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुरादाबाद की अदालत में इसकी सुनवाई चल रही है। सोमवार को एसीजेएम-4 अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में एनबीडब्लू पर बहस हुई। वादी के दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि पिछली तारीख पर आरोपी अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए। इसकी सूचना डाक से दी गई थी।अधिवक्ता पीके गोस्वामी के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को वारंट तामील हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि सोनाक्षी सिन्हा ने खुद सोशल मीडिा और समाचार पत्रों में दिए बयानों में इसकी पुष्टि की थी। जिससे साफ है कि अदालत से जारी जमानती वारंट की तामील सोनाक्षी सिन्हा, आरोपी अभिषेक सिन्हा पर हो चुका है। लिहाजा वारंट स्टेटस के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।