होम योगी सरकार 2.0 के पहले ही महीने खोला रोजगार और भर्तियों का पिटारा, जानें CM के बड़े फैसले और ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2022 08:00 PM

योगी सरकार 2.0 के पहले ही महीने खोला रोजगार और भर्तियों का पिटारा, जानें CM के बड़े फैसले और ऐलान

योगी सरकार 2.0 के पहले ही महीने खोला रोजगार और भर्तियों का पिटारा, जानें CM के बड़े फैसले और ऐलान

योगी सरकार 2.0 के पहले ही महीने खोला रोजगार और भर्तियों का पिटारा, जानें CM के बड़े फैसले और ऐलान

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला महीना पूरा हो चुका है। हाल में सम्‍पन्‍न विधानसभा चुनाव में विपक्ष ने बीजेपी सरकार के खिलाफ रोजगार और सरकारी नौकरियों को बड़े मुद्दे के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी।हालांकि सरकार अपने आंकड़ों के जरिए विपक्ष के आरोपों को खारिज करती रही और नतीजों ने उसके दावों पर जनता के विश्‍वास की मुहर भी लगा दी। इसके बावजूद योगी सरकार 2.0 रोजगार और नौकरियों के मुद्दे पर पहले दिन से ही फोकस कर रही है। पिछले 30 दिनों में सरकार ने कई भर्तियों को खोलने के साथ ही नए रोजगार के सृजन के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार की नित्‍य नई कोशिशों से साफ दिख रहा है कि वो 2024 से पहले इस मोर्चे पर विपक्ष का मुंह बंद कराने की रणनीति पर काम कर रही है। योगी सरकार ने पहले 100 दिनों में ही 50 हजार लोगों को रोजगार देने का प्लान बनाया है। इसमें 20 हजार सरकारी नौकरी शामिल है। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम अभियान के रूप में किया जाए। उन्होंने अगले 5 साल में यूपी में 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया है। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा है कि स्वरोजगार की तमाम योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया। युवाओं में इसके लिए जागरूकता पैदा की जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)