होम बड़ी राहत : प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को देना होगा 1% जीएसटी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2022 07:54 PM

बड़ी राहत : प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को देना होगा 1% जीएसटी

बड़ी राहत : प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को देना होगा 1% जीएसटी

बड़ी राहत : प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को देना होगा 1% जीएसटी

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को अब 1% जीएसटी देना होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लोगों को बड़ी रियायत दी है। पहले इन मकानों पर भी 12% जीएसटी लेने की व्यवस्था थी। क्योंकि यह मकान 2019 से पहले बनना शुरू हो गए थे। नई परियोजनाओं पर 5% जीएसटी का प्रावधान है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों पर जीएसटी को लेकर काफी दिनों से असमंजस की स्थिति बनी थी। क्योंकि इन मकानों का निर्माण वर्ष 2019 से पहले शुरू हो गया था। उस समय जीएसटी 12% थी। 2019 के बाद के मकानों पर सरकार ने जीएसटी 5% घटाकर कर दी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को लेकर तस्वीर साफ नहीं थी। लेकिन अब एलडीए ने पीएम आवास योजना के मकानों पर 1% जीएसटी देने का फैसला लिया है।
 6510 रुपए देना होगा जीएसटी
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को अपने मकान के लिए 6510 रुपए जीएसटी देना होगा। मकान की कीमत 6.51 लाख रुपए है। पीएम आवास में एलडीए ने कुल 4512 मकान आवंटित किए है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)