होम आजम खां मामले से सीख? सपा नेता पर दर्ज केस की पड़ताल करने देवरिया जाएगी टीम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2022 07:41 PM

आजम खां मामले से सीख? सपा नेता पर दर्ज केस की पड़ताल करने देवरिया जाएगी टीम

आजम खां मामले से सीख? सपा नेता पर दर्ज केस की पड़ताल करने देवरिया जाएगी टीम

आजम खां मामले से सीख? सपा नेता पर दर्ज केस की पड़ताल करने देवरिया जाएगी टीम

आजम खां मामले पर सपा और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कई  आरोप लग रहे हैं। सबसे बड़ा आरोप आजम खां के मामले में पार्टी की ओर से किसी प्रकार का आंदोलन नहीं करने का लग रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर सपा ने सही समय पर इस मामले को उठाया होता तो आजम खां को इतने समय तक जेल में नहीं रहना होता। इन आरोपों से सीख लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सपा फास्ट हो गई है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा। आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 27 अप्रैल को देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे की पड़ताल करेगा और पीड़ित परिवारों से मिलेगा। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद सपा के प्रत्याशी रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, श्रीप्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिंटू यादव, हर्ष शर्मा, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ बागी उर्फ अतंर्यामी, राजू सिंह सैथवार और धनेश यादव सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट सहित गम्भीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आठों आरोपियों के खिलाफ देवरिया पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने पचीस-पचीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। सपा की दलील है कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उसके बाद इनाम घोषित किया गया है। सपा महासचिव रमाशंकर राजभर ने यहां 'यूनीवार्ता' को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस पूरे मामले की जांच करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में प्रतिपक्ष के पूर्व नेता राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, फेफना विधायक संग्राम यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व विधान पार्षद राम अवध यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव और सपा के देवरिया जिला अध्यक्ष डा.दिलीप यादव को रखा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)