होम प्राकृतिक खेती के अनाज की होगी ब्रांडिंग, सीेएम योगी बोले-मंडियों में होगी अलग व्यवस्था
प्राकृतिक खेती के अनाज की होगी ब्रांडिंग, सीेएम योगी बोले-मंडियों में होगी अलग व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक खेती से जो खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है, उसके लिए सभी 18 मंडलों में पहले चरण में टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, प्राकृतिक खेती के किसानों को उचित दाम मिल सके, इसलिए हर मंडी में अलग से व्यवस्थित मार्केटिंग के काम को आगे बढ़ाना जा रहा है। साथ ही बुंदेलखंड के सात जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपने स्तर पर विशेष प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें सोमवार को नीति आयोग के नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता करते हुए कहीं। नीति आयोग ने गो आधारित प्राकृतिक खेती और इनोवेटिव एग्रीकल्चर विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया था। सीएम ने संबोधन के अंत में कुछ सुझाव भी दिए। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों की सराहना की।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम आभारी हैं कि केंद्रीय बजट में भी प्राकृतिक खेती को स्थान दिया गया है। पीएम की प्रेरणा से 2020 में हमने प्रदेश में नमामि गंगे यात्रा निकाली थी। इसके बाद हमने एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें सात सौ से अधिक प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया था। प्रदेश में एक बड़े भूभाग में हम लोग प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ा रहे हैं और उसके बड़े अच्छे और चमत्कारिक परिणाम हमें देखने को मिले हैं। खासतौर पर नमामि गंगे और परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत पिछले तीन साल में प्रदेश में पहले चरण में जैविक खेती को आगे बढ़ावा दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।