होम यूपी: अब हाउस टैक्‍स वसूलने घर-घर पहुंचेगे किन्‍नर, नगर निगम में नौकरी देने की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2022 07:57 PM

यूपी: अब हाउस टैक्‍स वसूलने घर-घर पहुंचेगे किन्‍नर, नगर निगम में नौकरी देने की तैयारी

यूपी: अब हाउस टैक्‍स वसूलने घर-घर पहुंचेगे किन्‍नर, नगर निगम में नौकरी देने की तैयारी

यूपी: अब हाउस टैक्‍स वसूलने घर-घर पहुंचेगे किन्‍नर, नगर निगम में नौकरी देने की तैयारी

गोरखपुर में हाल में शुरू की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा में किन्नरों के साक्षात्कार के बाद अब 10 किन्नरों को नगर निगम में तैनात करने की कवायद शुरू हो गई है। कोई आश्चर्य नहीं कि जल्द ही किन्नर आपके घर बकाया हाउस टैक्स वसूलने पहुंचें।नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि हम लोग थर्ड जेंडर की एक टीम बना रहे हैं, जिनसे नगर निगम के काम में मदद ली जाएगी। इसमें करीब दस थर्ड जेंडर को शामिल किया जा रहा है। टैक्स वसूली से लगायत ऑफिस वर्क तक की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी।
सिटीजन फीडबैक में पिछड़ा निगम
सिटीजन फीडबैक के मामले में गोरखपुर नगर निगम पिछड़ गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बैठककर नगर निगम के सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों को सिटीजन फीडबैक पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम नवीन सदन हाल में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के सिटीजन फीडबैक के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक किए जाने के लिए पहले कई बार मौखिक एवं लिखित आदेश दिया गया है। बैठक में मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।नगर निगम के नवर्निमित सदन हाल में नगर आयुक्त अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्यों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में गुजरात मॉडल की तरह गोरखपुर में भी थर्ड जेंडरों को मौका देने का निर्णय लिया गया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सबको समान अधिकार देने की सरकार की मंशा को देखते हुए गोरखपुर नगर निगम ने थर्ड जेंडर को मौका देने का निर्णय लिया है। हाल ही में गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस डिपो के लिए तीन थर्ड जेंडर का इंटरव्यू कराकर उन्हें ज्वॉइन कराने की कवायद हो रही है। अब नगर निगम टीम में भी 10 थर्ड जेंडर की भर्तियां करने की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बैठक में निगम के अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम पर पूरे शहर की जिम्मेदारी है। जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम का काम भी बढ़ गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)