होम केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, भाजपा में शामिल हो जाएं शिवपाल यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 23, 2022 10:19 PM

केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, भाजपा में शामिल हो जाएं शिवपाल यादव

केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, भाजपा में शामिल हो जाएं शिवपाल यादव

केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले, भाजपा में शामिल हो जाएं शिवपाल यादव

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि मायावती का वजूद खत्म हो रहा है। शिवपाल सिंह यादव को चाहिए कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने शुक्रवार को योजना भवना लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के संविधान से देश में राज चलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं केवल हिंदुओं के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए है। गरीब लोगों के बैंक खाते खोले गए। यूपी में 7.96 करोड़ खाते यूपी में खुले है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लोन बिना गारंटी के मिल रहा। उन्होंने कहा कि बसपा की हालत खराब हो गई। विधानसभा चुनाव में बसपा को मात्र एक सीट मिली है। तंज करते हुए कहा कि यूपी के लोगों ने बहन को देखा है अब भाई को देखे। मायावती का आज वह सम्मान नहीं बचा अब जो कभी हुआ करता था। उनका मत प्रतिशत कम होकर न के बराबर रह गया। उन्होंने कहा कि दलितों की समस्या के समाधान की पूरी कोशिश होगी। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी एक करोड़ सदस्य बनाएगी। भाजपा को मजबूत करने के लिए ही उनकी पार्टी साथ आई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे की धमकी से हम डरने वाले नहीं हैं। मुस्लिम मौलानाओं को मुस्लिम समाज की रक्षा करनी चाहिए। मौलानाओं को बेवजह के बयान देने से बचना चाहिए। उन्होंने यूपी की सरकार में हिस्सेदारी की मांग की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)