होम कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, जो अगले महीने सेना प्रमुख बनने जा रहे हैं?
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, जो अगले महीने सेना प्रमुख बनने जा रहे हैं?
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pande) अगले महीने भारतीय सेना के प्रमुख (New Army Chief) बनने जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर हैं जिनकी बतौर भारतीय सेना के चीफ के तौर पर नियुक्ति की जा रही है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की नियुक्ति वर्तमान आर्मी चीफ एमएम नरवणे की जगह हो रही है। एमएम नरवणे अगले महीने रिटायर होने वाले हैं। जनरल नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। इस साल फरवरी में ही लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह भारतीय सेना के वाइस चीफ अफसर के तौर पर पद संभाला था। वाइस चीफ बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ईस्टन आर्मी कमांडर थे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का नाम ऐसे समय पर बतौर सेना प्रमुख आ रहा है जब कसास हैं कि जनरल नरवणे को अगला सीडीएस नियुक्त किया जा सकता है। गौरतलब है कि जनरल विपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद होने के बाद से देश में सीडीएस का पद खाली है। 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिखा समेत सेना के 12 जवान शहीद हो गए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।