होम दिल्ली, यूपी और बिहार में कल तक चलेगी लू, परसों से मिल सकती है राहत; जानें अनुमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2022 07:51 PM

दिल्ली, यूपी और बिहार में कल तक चलेगी लू, परसों से मिल सकती है राहत; जानें अनुमान

दिल्ली, यूपी और बिहार में कल तक चलेगी लू, परसों से मिल सकती है राहत; जानें अनुमान

दिल्ली, यूपी और बिहार में कल तक चलेगी लू, परसों से मिल सकती है राहत; जानें अनुमान

दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का कहर जारी है और अप्रैल में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लेकर लखनऊ और पटना तक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार में लू जारी रहेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, दक्षिण यूपी, राजस्थान, ओडिशा और झारखंड में भी मंगलवार तक हीटवेव चलती रहेगी।  दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि पहाड़ी राज्यों से कुछ राहत आ सकती है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश से मिल सकती है राहत
सोमवार शाम तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि बुधवार के बाद से गुरुग्राम में भी तापमान कुछ कम होगा। इसके अलावा दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी कुछ राहत मिल सकती है। हालांक यह राहत बुधवार के बाद से ही मिलनी शुरू होगी। 
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार और बुधवार से देखने को मिल सकता है। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 19, 20 और 21 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले 5 दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। इस तरह बुधवार के बाद से देश के कई राज्यों में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)