होम यूपी: गंगा सफाई के लिए काम करने वाले 75 लोगों को सम्‍मानित करेगी योगी सरकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 18, 2022 07:40 PM

यूपी: गंगा सफाई के लिए काम करने वाले 75 लोगों को सम्‍मानित करेगी योगी सरकार

यूपी: गंगा सफाई के लिए काम करने वाले 75 लोगों को सम्‍मानित करेगी योगी सरकार

यूपी: गंगा सफाई के लिए काम करने वाले 75 लोगों को सम्‍मानित करेगी योगी सरकार

गंगा सफाई और जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली सामाजिक संस्‍थाओं और उनसे जुड़े लोगों को योगी सरकार सम्‍मानित करने जा रही है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रदेश भर से ऐसे लोगों का चयन कर उनकी सूची तैयार करेगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अगले महीने इन समाजिक कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित कर सकते हैं। जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को योजना की तैयारी के निर्देश दिए हैं। 

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि गंगा की सफाई और जल संरक्षण के लिए स्‍वप्रेरणा से बेहतरीन कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और उनसे जुड़े लोगों को सम्‍मान मिलना ही चाहिए। सरकार हर जिले से इस क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए एक व्‍यक्ति को सम्‍मानित करेगी। विभागीय अधिकारी काम के आधार पर हर जिले से एक व्‍यक्ति का नाम तय कर प्रदेश भर से 75 लोगों की सूची एक सप्‍ताह में तैयार करें। स्‍वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि जल शक्ति विभाग और खासतौर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के इंजीनियरों और कर्मचारियों को भी उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्‍कार दिया जाएगा। उन्‍होंने पुरस्‍कार के लिए अधिकारियों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्‍य स्‍तर पर इन पुरस्‍कारों का वितरण मुख्‍यमंत्री और जल शक्ति मंत्री के द्वारा किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने 15 मई को संभावित तिथि मान कर सम्‍मान समारोह की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्‍तव, जल निगम ग्रामीण के एमडी बलकार सिंह और अधिशासी निदेशक अखंड प्रताप सिंह समेत विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जल शक्ति मंत्री ने बुंदेलखंड, विंध्‍य के अलावा प्रदेश के 66 जिलों में 100 दिन के भीतर जलापूर्ति शुरू करने की कार्य योजना देखी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इंजीनियर फील्‍ड में रहें। कार्यों की औचक निगरानी करें। उन्‍होंने कहा कि मैं खुद भी परियोजनाओं का स्‍थलीय निरीक्षण कर रहा हूं। किसी भी समय औचक पहुंच कर निरीक्षण करूंगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)