होम MLC चुनाव 2022: रालोद-सपा नेताओं का आरोप, बुल्डोजर दिखाकर जनप्रतनिधियों को डरा रही भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 7, 2022 09:22 PM

MLC चुनाव 2022: रालोद-सपा नेताओं का आरोप, बुल्डोजर दिखाकर जनप्रतनिधियों को डरा रही भाजपा

MLC चुनाव 2022: रालोद-सपा नेताओं का आरोप, बुल्डोजर दिखाकर जनप्रतनिधियों को डरा रही भाजपा

MLC चुनाव 2022: रालोद-सपा नेताओं का आरोप, बुल्डोजर दिखाकर जनप्रतनिधियों को डरा रही भाजपा

मेरठ के गाज़ियाबाद सीट पर MLC चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है. रालोद-सपा नेताओं ने भाजपा पर चुनाव प्रभावित कराने का आरोप लगाया है. नेताओं का कहना है कि मतदाताओं को बुल्डोजर दिखाकर डरा रही है बीजेपी.

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जनपद में MLC (2022) के चुनाव के पूर्व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

रालोद-सपा के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बुल्डोजर दिखाकर चुनाव प्रभावित कराना चाहती है. ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों पर दवाब बनाया जा रहा है. प्रधानों व बीडीसी मेम्बर्स को डराकर बीजेपी अपने पक्ष में मतदान करने का दवाब बना रही है.

MLC चुनाव 2022

राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में नेताओं ने भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है. जनपद के गाजियाबाद स्थानीय निकाय MLC चुनाव में सुनील रोहटा को उम्मीदवार बनाया गया है. सुनील रोहटा रालोद के पूर्व प्रवक्ता है. दोनों पार्टियों के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही है. इस सीट पर बीजेपी और रालोद में कांटे की टक्कर मानी जा रही है.मेरठ गाज़ियाबाद से भाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाया है. वहीं, रालोद प्रत्याशी सुनील रोहटा ने बताया कि कुछ बीडीसी सदस्यों का आरोप है कि उनके जाति प्रमाण-पत्र ब्लॉक प्रमुख दबाए बैठे हैं. इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव की मांग की है. रालोद प्रत्याशी ने चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी नेता बोखलाये हुए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)