होम बरसात से पहले जन आंदोलन बनाने की तैयारी में योगी सरकार, जानें सीएम का प्लान
बरसात से पहले जन आंदोलन बनाने की तैयारी में योगी सरकार, जानें सीएम का प्लान
यूपी सरकार ने स्वच्छता मिशन की तर्ज पर जल संरक्षण को भी जन अंदोलन बनाने की तैयारी कर ली है। इस कार्य में जनसहभागिता को बढ़ाने के लिए कई अनूठे कदम उठाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी सूचना के अनुसार प्रदेश की योगी सरकार ने अटल भूजल योजना के तहत प्रदेश में चयनित 10 जनपदों के 26 विकासखंडों की 550 ग्राम पंचायतों में बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
सरकार ने एक बार फिर भूजल संरक्षण की योजनाओं को तेजी से प्रदेश में विस्तार देने की तैयारी की है। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तय किया गया है कि युद्ध स्तर पर गांव-गांव जल संरक्षण की योजनाओं को पूरा कराने और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।भूजल को बचाना और दोबार उसे उपयोग में लाए जाने के तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार विभन्नि जिलों में जल संरक्षण के साथ शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करा रही है। खेत ताल योजना के तहत खेत का पानी खेत में और छत का पानी धरती में वापस जा सके, उस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। बता दें कि पिछले कार्यकाल में सरकार के प्रयासों और जल जीवन मिशन की योजनओं से गांव-गांव में चल रहे प्रयास रंग लाने लगे हैं। स्वच्छता मिशन की तरह जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।