होम वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया यूपी के रेवन्यू का हिसाब, बोले-संसाधनों पर पहला हक गरीबों का
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया यूपी के रेवन्यू का हिसाब, बोले-संसाधनों पर पहला हक गरीबों का
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपने संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। इसके साथ ही प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन पर भी पूरा ध्यान देगी। सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे लगे कि खजाना लुटाया जा रहा है।
उन्होंने यह बात पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी सरकार को मिले राजस्व का हिसाब-किताब सामने रखते हुए कही। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 लाख 47 हजार 843 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। यह 2020-21 के मुकाबले 25 हजार 226 करोड़ ज्यादा है। इसके पहले 2020-21 में 122226 करोड़ रुपए राजस्व मिला था। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश को जीएसटी के मद में 9649 करोड़ रुपए, वैट के मद में 4945.24 करोड़ रुपए और आबकारी के मद में 6260.79 करोड़ रुपए अधिक राजस्व मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा कुछ नहीं करेगी जिससे वित्तीय प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़े।
विपक्ष पर साधा निशाना
वित्त मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कुछ राजनीतिक दलों ने बिना सोच-विचार के जिस तरह से वादे किए और एजेंडा दिया वे बड़ी चुनौती थे। जनता ने उन पर भरोसा नहीं किया। जनता भाजपा के साथ रही। उसके संकल्प पत्र पर भरोसा किया। सरकार संकल्प पत्र का हर वादा पूरा करेगी। इसके साथ ही राज्य की वित्त व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाए रखेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।