होम अखिलेश जी और भी हैं मानसिक रोगियों की सूची तो योगी जी तक पहुंचाए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 7, 2022 09:03 PM

अखिलेश जी और भी हैं मानसिक रोगियों की सूची तो योगी जी तक पहुंचाए

अखिलेश जी और भी हैं मानसिक रोगियों की सूची तो योगी जी तक पहुंचाए

अखिलेश जी और भी हैं मानसिक रोगियों की सूची तो योगी जी तक पहुंचाए

गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी अखिलेश के बयान पर पलटवार किया है। योगी सरकार में जलशक्ति मंत्र स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, अखिलेश जी यदि आपके पास और भी मानसिक रोगियों की कोई सूची है तो उसे योगी जी तक पहुंचाएं, जिससे सभी का समय से उचित इलाज हो सके। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा प्रमुख पर हमला बोला।मौर्य ने ट्विट कर लिखा गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी, यह जांच एजेंसी तय करेगी, परंतु मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में अखिलेश यादव का बयान जनता की सुरक्षा का मजाक बनाना है। आतंकवादी, अपराधी कौन है, यह सपा नहीं तय करेगी। उन्होंने आगे लिखा, अखिलेश यादव को कौन समझाए कि आतंकवादी होता ही है मनोरोगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)