होम CM योगी को गोलियों की धमकी देने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
CM योगी को गोलियों की धमकी देने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
योगी 2.0 सरकार लगातार एक्शन में है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया गया था और इस संबंध में बीडीए ने उन्हें दो साल पहले ही नोटिस जारी किया था। गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास के पास बने पेट्रोल पंप पर बीडीए की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और एक घंटे में निर्माण ढहाकर लौट गई। सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस की कार्रवाई जारी रही।बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस दिए गए पर उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया। हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने एक दस्तावेज प्राधिकरण को उपलब्ध कराए पर उन दस्तावेजों से प्राधिकरण का कोई मतलब नहीं था। प्राधिकरण ने शहजिल इस्लाम को 16 दिन के अंदर अवैध निर्माण को 16 दिन के अंदर खुद ही ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। गुरुवार को प्राधिकारण के प्रवर्तन दल, कई थानों की पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।