होम योगी बोले- पहले बिजली का भी था मजहब, ईद-मुहर्रम पर आती थी और होली-दिवाली पर गायब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2022 11:51 PM

योगी बोले- पहले बिजली का भी था मजहब, ईद-मुहर्रम पर आती थी और होली-दिवाली पर गायब

योगी बोले- पहले बिजली का भी था मजहब, ईद-मुहर्रम पर आती थी और होली-दिवाली पर गायब

योगी बोले- पहले बिजली का भी था मजहब, ईद-मुहर्रम पर आती थी और होली-दिवाली पर गायब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का कार्य जारी है। इन सब के बीच एक बार फिर से बिजली के बहाने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बिजली की थी जाति और मजहब होती थी। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि ईद और मोहर्रम होता था तो बिजली आएगी और होली-दिवाली पर या गायब हो जाती थी। आज ऐसा भेदभाव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आज चाहे होली-दिवाली हो या फिर ईद-मुहर्रम या क्रिसमस-शिवरात्रि, सब को बिजली देने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। योगी ने कहा कि सपा की सरकार के समय पार्टी ने अयोध्या राम जन्मभूमि और काशी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला करने वाले, गोरखपुर और बिजनौर में सीरियल विस्फोट करने वाले के मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया था। हम धन्यवाद करना चाहते हैं कि उस समय कोर्ट ने आतंकियों को छोड़ा नहीं।योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में गुजरात की एक अदालत ने 38 लोगों को दोषी करार दिया है। इनमें से 8 का संबंध आजमगढ़ से है। इन 8 दोषियों में से एक दोषी के पिता समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सपा प्रमुख को सफाई देनी चाहिए और जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए। योगी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में शैक्षिक विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है। हमने लखनऊ में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में वास्तु कला संकाय की सौगात देकर इसी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है। शिक्षा के प्रकाश से आलोकित नए उत्तर प्रदेश की यह नई तस्वीर है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)