होम देश की राजनीति शिक्षा पर बात करने वालों से चलेगी जुमले छोड़ने वालों से नहीं: मनीष सिसोदिया
देश की राजनीति शिक्षा पर बात करने वालों से चलेगी जुमले छोड़ने वालों से नहीं: मनीष सिसोदिया
उत्तर प्रदेश में मनीष सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली और पंजाब में जहाँ भी आम आदमी पार्टी गयी है वहाँ शिक्षा की बात हो रही है, रोज़गार की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अब देश की राजनीति शिक्षा पर बात करने वालों से चलेगी, स्वास्थ्य पर काम करने वालों से चलेगी, रोज़गार पर काम करने वालों से चलेगी। सिसोदिया ने बताया कि जुमलेबाजी करने वालों से अब सरकार नहीं चलेगी, धर्म और जाति के बहाने देश को बर्बाद करने वालों से नहीं चलेगी।
सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की कि अब उत्तर प्रदेश की चुनावों को भी शिक्षा का, स्कूलों का, अस्पतालों का, और रोज़गार का चुनाव बना दीजिए। साथ ही उन्होंने जनता को याद दिलाया कि अब उत्तर प्रदेश के नेताओं और परंपरावादी पार्टियों को घमंड हो गया है कि अब उत्तर प्रदेश में धर्म जाति के नाम पर लोगों को लड़वाकर, जुमले छोड़कर और फ़र्ज़ी मुद्दे उठाकर ही चुनाव लड़ जा सकता है लेकिन अब आम आदमी पार्टी चुनावों में आ गयी है।
उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की आम आदमी पार्टी आ गयी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता भी हर चुनाव के पहले नेताओं से पूछेगी कि स्कूल बनवाओगे या नहीं, अस्पताल बनवाओगे य नहीं, बच्चों को नौकरियाँ दोगे या नहीं, बिजली के दाम कम करोगे या महँगे करोगे। ऐसे ही मुद्दों पर अब चुनाव लड़े जायेंगे। सिसोदिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश को जमकर लूटा और अब चाहती है कि उन्हें यूपी लूटने के लिए 5 साल और दे दिये जायें। कड़े शब्दों में सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार पर बात की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।