होम कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2022 11:49 PM

कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी

कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी

कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर 70 साल में भाजपा और कांग्रेस ने काम किया होता तो वो काम के नाम पर वोट मांगते। 5-7 साल में मोदी जी ने केंद्रइसी बीच उन्होंने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने मेरे घर में सीबीआई, ईडी, रॉ और दिल्ली पुलिस की रेड कराई है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। गाजियाबाद के एक कवि के सपने में आया था कि केजरीवाल आतंकवादी है। तो मोदी जी रॉ, एनआईए, सीबीआई, ईडी सब को हटा दीजिए और उस कवि को रख लीजिए। वो बता दिया करेगा कौन आतंकवादी है। इन लोगों ने देश की सुरक्षा का तमाशा कर रखा है।केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं। एक आतंकवादी जनता को डराता है। दूसरा आतंकवादी भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को डराता है। शोले पिक्चर में डायलॉग है न जब 100-100 मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा वरना केजरीवाल आ जाएगा।  सरकार में और योगी जी ने उत्तर प्रदेश में एक काम नहीं किया है। अब इनको केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांगना पड़ रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)