होम खुशखबरी ! अब 12 से 18 तक के बच्चों को भी लग सकेगी वैक्सीन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2022 11:22 PM

खुशखबरी ! अब 12 से 18 तक के बच्चों को भी लग सकेगी वैक्सीन

खुशखबरी ! अब 12 से 18 तक के बच्चों को भी लग सकेगी वैक्सीन

खुशखबरी ! अब 12 से 18 तक के बच्चों को भी लग सकेगी वैक्सीन

भारत समेत पूरा विश्व कोरोना महामारी से प्रभावित हुआ है। फिलहाल कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है लेकिन इसके खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को लगातार गति दी जा रही है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीए) से 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए 'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी गई। जिस पर डीसीजीए ने स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में कहा था कि वैक्सीनेशन की अतिरिक्त जरूरत और वैक्सीनेशन के लिए और आबादी को शामिल करने को लेकर लगातार परीक्षण किए गए हैं। डीसीजीए से कुछ वक्त पहले 'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी गई थी। बायोलॉजिकल ई. ने बताया कि कोरोना के खिलाफ भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए इस्तेमाल हेतु डीसीजीए से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)