होम बहन पल्लवी के खिलाफ चुनावी प्रचार कर रहीं अनुप्रिया पटेल, दिलचस्प हुई सिराथू सीट पर लड़ाई
बहन पल्लवी के खिलाफ चुनावी प्रचार कर रहीं अनुप्रिया पटेल, दिलचस्प हुई सिराथू सीट पर लड़ाई
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है। सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए अपना दल (सोनेलाल) प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को प्रचार प्रसार किया। इस सीट से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा उम्मीदवार और अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन पल्लवी पटेल पर पिता सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों से समझौता करने का आरोप लगाया।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चुनाव में कोई भी कहीं से लड़ सकता है लेकिन मेरा अपनी बड़ी बहन से सवाल है कि अगर पिता के प्रति प्रतिबद्धता थी तो फिर अपने चुनाव चिह्न से चुनाव क्यों नहीं लड़ा ? समाजवादी पार्टी के चिह्न पर क्यों चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर बात पिता के सिद्धांत और विचारधारा की है। मेरी यात्रा 12 सालों की है और हमने कभी भी उनके सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता आज तक कभी भी किसी दूसरी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़े हैं तो फिर उनकी बेटी कैसे साइकिल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ सकती है।
इसी बीच अनुप्रिया पटेल ने स्पष्ट किया कि वो किसी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के लिए सिराथू नहीं आई हूं। मैं एनडीए गठबंधन का हिस्सा हूं और अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने आई हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।