होम मरम्मत के लिये भेजे गये बुलडोजर 10 मार्च के बाद फिर काम शुरू करेंगे: योगी आदित्यनाथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 10:29 PM

मरम्मत के लिये भेजे गये बुलडोजर 10 मार्च के बाद फिर काम शुरू करेंगे: योगी आदित्यनाथ

मरम्मत के लिये भेजे गये बुलडोजर 10 मार्च के बाद फिर काम शुरू करेंगे: योगी आदित्यनाथ

मरम्मत के लिये भेजे गये बुलडोजर 10 मार्च के बाद फिर काम शुरू करेंगे: योगी आदित्यनाथ

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव के दौरान राज्य के सभी बुलडोजर मरम्मत के लिये भेजे गए हैं, लेकिन बुलडोजर 10 मार्च (मतगणना की तारीख) के बाद अपना काम फिर से शुरू करेंगे। मैनपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने यह बात कही। मैनपुरी में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक अपराधियों के मन में डर नहीं होगा तब तक व्यवस्था को सही तरीके से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पेशेवर दंगाइयों और अपराधियों के लिये संदेश स्पष्ट है कि यदि वह अपराध करते हैं, तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा।उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार को जरा सा भी बर्दाश्त नहीं करने कारण राज्य में कर्फ्यू नहीं लगा है, न ही कोई बम फेंकने की घटना हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कावड़ यात्रा निकाली जाती है और हर-हर, बम-बम के नारे लगते सुने जा सकते हैं। सपा पर अपना हमला तेज करते हुए योगी ने कहा, सपा सरकार 2012 में सत्ता में आई तो उसने पहला काम आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का किया था। उनकी (सपा) संवेदनशीलता उन आतंकवादियों के साथ थी जिन्होंने अयोध्या, वाराणसी के संकटमोचन मंदिर, लखनऊ अदालत और रामपुर में आतंकी हमले किए थे।’’ उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद (2017 में) हमने प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। यह भी बताया कि उन इलाकों में ट्यूबवेल कनेक्शन दिए, जिन्हें सपा और बसपा सरकारों ने डार्क जोन घोषित किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)