होम UP के तीसरे चरण और पंजाब के लिए प्रचार समाप्त, अब मतदाताओं की बारी, रविवार को मतदान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 10:00 PM

UP के तीसरे चरण और पंजाब के लिए प्रचार समाप्त, अब मतदाताओं की बारी, रविवार को मतदान

UP के तीसरे चरण और पंजाब के लिए प्रचार समाप्त, अब मतदाताओं की बारी, रविवार को मतदान

UP के तीसरे चरण और पंजाब के लिए प्रचार समाप्त, अब मतदाताओं की बारी, रविवार को मतदान

उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होने हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव भी 20 फरवरी को होगा। दोनों राज्यों में 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार थम गया है। कुल मिलाकर देखें तो चुनाव के आखिरी दिन भी राजनेताओं ने जमकर प्रचार किया। 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के तहत मतदान होगा। वहीं, अगर बात पंजाब की करें तो 20 तारीख को वहां 117 सीटों के लिए चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में जहां समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी और सत्तारूढ़ कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

उत्तर प्रदेश चुनाव

उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं जबकि एक हजार से अधिक तीसरी लैंगिक पहचान वाले मतदाता हैं।  तीसरे चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आमने-सामने हैं। मैनपुरी जिले के साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)