होम राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 10:19 PM

राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

राजनाथ बोले- भारत की तरफ किसी ने आंख उठाकर देखने की भी कोशिश की तो...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। इन सब के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे थे। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई भारत की तरफ़ आँख उठाकर देखने की कोशिश करेगा तो हम बाउंड्री के इस पार भी मार सकते हैं और ज़रुरत पड़ी तो बाउंड्री के उस पार भी मार सकते हैं। लद्दाख में भारत और चीन के जवानों के बीच जो भी हुआ मैं इतना कह सकता हूं कि भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी हमेशा कमल पर आती हैं, क्या आपने उन्हें कभी साइकिल पर आते हुए, हाथी पर बैठे हुए, या हाथ लहराते हुए देखा है? यह बहुत स्पष्ट है कि समृद्धि और विकास तभी आएगा जब यूपी में कमल खिलेगा।इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी आई है तब दंगे होने लगते हैं, गुंडे और बदमाशों के हौसले बढ़ जाते हैं। मुख्यमंत्री ने ​करिशमाई काम किया है, माफियाओं ने जो संपत्ति अर्जित की और जिससे अपना आलीशान महल बनवाया उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की लगभग दुगनी हो गई है। हम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते है। भारत को हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। राजनाथ ने दावा किया कि लगभग 47000 करोड़ रुपए का काम लखनऊ में हुआ है। एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बहुत सारी सड़कों का निर्माण हो रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)