होम स्कूल और अस्पताल बनाने वाला शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं : केजरीवाल

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 10:22 PM

स्कूल और अस्पताल बनाने वाला शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं : केजरीवाल

स्कूल और अस्पताल बनाने वाला शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं : केजरीवाल

स्कूल और अस्पताल बनाने वाला शायद मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी हूं : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के एक पूर्व नेता के इन आरोपों को हास्यास्पद करार दिया कि उन्होंने अलगाववादी बयान दिये थे। साथ ही, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल और अस्पताल बनाने वाले शायद वह दुनिया के सबसे प्यारे आतंकवादी हैं। केजरीवाल, पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करने के, आप के पूर्व नेता एवं कवि कुमार विश्वास के आरोपों को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के हमलों का सामना कर रहे हैं। आप, पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस को मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी के रूप में उभरी है। राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तक कि अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था लेकिन देश जानता है कि उनसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘सौ साल पहले, अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था और 100 साल बाद, इतिहास खुद को दोहरा रहा है, जब ये सभी (प्रतिद्वंद्वी) दल भगत सिंह के अनुयायी (केजरीवाल) को आतंकवादी साबित करना चाहते हैं, लेकिन लोग हकीकत जानते हैं। ’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं और इनके सहयोगी दलों ने विश्वास के आरोपों को लेकर उन्हें निशाना बनाने के लिए हाथ मिला लिया है। उन्होंने विश्वास के आरोपों को हास्यास्पद करार दिया। केजरीवाल ने बठिंडा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी वाद्रा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, ये सभी अब आरोप लगा रहे हैं कि पिछले 10 वर्षों से केजरीवाल देश को दो हिस्सों में तोड़ने की साजिश रच रहे हैं तथा एक हिस्से का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)