होम एक बार कह के दिखाओ कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लडूंगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 10:13 PM

एक बार कह के दिखाओ कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लडूंगा

एक बार कह के दिखाओ कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लडूंगा

एक बार कह के दिखाओ कि मैं खालिस्तान के खिलाफ लडूंगा

देश के 5 राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के खुलासे के बाद राजनीति गर्म है। आम आदमी पार्टी लगातार कुमार विश्वास पर पलटवार कर रही है। इन सब के बीच एक बार फिर से कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल दो चीजों में माहिर हैं। पहला है कि आत्मविश्वास के साथ सफेद झूठ बोलते हैं और दूसरा कैसे भी सूरत बना कर यह सिद्ध करने की कोशिश करते हैं कि पूरी दुनिया उनके पीछे पड़ी हुई है। विश्वास ने आगे कहा कि इस प्रक्रिया के तहत एक बार उन्होंने पूरे देश को मूर्ख बनाया। फिर हम साथियों को मूर्ख बनाया। फिर एक प्रदेश के लोगों पर डोरा डाला। उन्होंने कहा कि मुझसे अचानक एक इंटरव्यू में एक वाक्य निकल गया इससे उन्हें परेशानी क्यों है?कुमार विश्वास ने चुनौती देते हुए कहा कि वह आए और बात करें। कुमार विश्वास ने कहा, "मैंने आपको तो टेररिस्ट नहीं कहा। लेकिन आपको यह बताना होगा कि पिछले चुनाव में आपके घर पर टेररिस्ट एसोसिएशन से सिंपैथी रखने वाले लोग और बात कराने वाले लोग आते थे या नहीं आते थे। जब मैंने उस पर आपत्ति दर्ज कराई तो मुझे पंजाब की मीटिंग से ही बाहर कर दिया गया।" कुमार विश्वास ने साफ तौर पर कहा, "वह किसी प्लेटफार्म पर आकर बहस क्यों नहीं करते हैं?" नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के एक सुर में बोलने के केजरीवाल के बयान पर कुमार विश्वास ने कहा कि वह दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में भी वार जरूर कर रहे हैं लेकिन कम से कम देश को लेकर एक साथ तो हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)