होम 129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2022 09:30 PM

129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा

129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा

129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा 129 दिन बाद जेल से बाहर आ गया है। आशीष मिश्रा देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है। आशीष मिश्रा को 10 फरवरी को ही हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। 10 मार्च को हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने कहा था कि कागजी कार्यवाही पूरा होने के बाद आशीष मिश्रा को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन उसकी रिहाई नहीं हो पाई। बताया गया कि आशीष मिश्रा के जमानत आदेश में दो धाराओं को शामिल नहीं किया गया था। बाद में लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा के जमानत आदेश में सुधार किया जिसके बाद उसकी रिहाई का रास्ता भी साफ हो गया।इससे पहले आशीष मिश्रा के वकील ने कहा कि कोर्ट ने दो बार तीन लाख रुपये की जमानत राशि की मांग की थी। शहर से बाहर जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने आशीष मिश्रा द्वारा दायर सुधार आवेदन पर यह आदेश पारित किया। अर्जी में कहा गया था कि अदालत ने मामले के गुण-दोष पर विचार करते हुए 10 फरवरी को आशीष को जमानत दे दी थी तथा जमानत आदेश में भादंसं की धाराओं- 147 , 148,149,307,326, 427 सपठित धारा 34,आयुध अधिनियम की धारा 30 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 का उल्लेख है। इसमें कहा गया था कि उपरोक्त धाराओं के अतिरिक्त भादंसं की धारा 302 तथा 120 बी का उल्लेख जमानत आदेश में होना चाहिए था क्योंकि अदालत ने जमानत अर्जी सभी धाराओं के अपराध को ध्यान में रखते हुए सुनी थी और फिर आदेश पारित किया था। अर्जी में कहा गया था कि किन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि गलती से उक्त धाराएं उल्लेख से छूट गई हैं जिस कारण आदेश को सुधारकर उक्त धाराओं का उल्लेख करना जरूरी है क्योंकि इसके बिना जेल से रिहाई नहीं हो पाएगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)