होम भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला T20 मुकाबला

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 15, 2022 08:46 PM

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला T20 मुकाबला

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला T20 मुकाबला

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल्ड, लखनऊ में होगा पहला T20 मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेल रही है। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आएगी। हालांकि बीसीसीआई ने आज श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। बीसीसीआई की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबला खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीन T20 मैच होंगे। सबसे खास बात यह भी है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा।बीसीसीआई की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक T20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ में 24 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम T20 मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 2 टी20 के मुकाबले धर्मशाला में होंगे। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी है। पहला टेस्ट मैच मोहाली में होगा जबकि दूसरा टेस्ट डे नाईट होगा जो कि बेंगलुरु में होगा। मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच इतिहासिक हो सकता है। अगर विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए उपलब्ध होते हैं तो वह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)