होम सुबह 5.30 बजे अटैक का ऑर्डर देंगे पुतिन? जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कही ये बात

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2022 08:34 PM

सुबह 5.30 बजे अटैक का ऑर्डर देंगे पुतिन? जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कही ये बात

सुबह 5.30 बजे अटैक का ऑर्डर देंगे पुतिन? जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कही ये बात

सुबह 5.30 बजे अटैक का ऑर्डर देंगे पुतिन? जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कही ये बात

यूक्रेन पर रूस का अटैक क्या तय है? यूक्रेन में इसको लेकर भय का माहौल भी है। क्योंकि यूक्रेन की ताकत रूस के आगे कुछ नहीं। हालांकि उनके हौसले बड़े बुलंद हैं। वो लगातार इसी हौसले की बात भी कर रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी अटैक को लेकर कल सुबह रूसी समय अनुसार 3 बजे हमले का ऑर्डर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से दिए जाने की खबर सामने आई। द सन के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन पर कल भारतीय समयनुसार सुबह के  5.30 बजे रूस हमला कर सकता है। पहले ही अमेरिका इस बात को लेकर आगाह करता रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस के निशाने पर पहला शहर मरियापोल होगा। यह शहर रूस से सिर्फ 48 किलोमीटर दूर है। 

युद्ध नहीं चाहता रूस: पुतिन

 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस 'बेशक' युद्ध नहीं चाहता। मॉस्को में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "क्या हम यह चाहते हैं या नहीं? बिल्कुल नहीं। यही कारण है कि हमने वार्ता की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव रखे।" लेकिन हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

बॉर्डर फील्ड पर बनाए अस्पताल

यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस की तैयारी अब अंतिम चरण में है। खबरों के अनुसार रूस की सेना बॉर्डर पर फील्ड हॉस्पिटल बना रही है। यूक्रेन से सटे बॉर्डर बेलगोरोद में ये फील्ड हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। ट्रेन के जरिये हॉस्पिटल का सामान बेलगोरोद पहुंचा है। फील्ड हॉस्पिटल में ही युद्ध में घायल जवानों का ईलाज किया जाएगा। 

जगह-जगह पर इसकैंदर मिसाइल तैनात

बिना यूक्रेन में घुसे उसे रूस तहस-नहस कर सकता है। रूस ने इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है। रूस की तरफ से जगह-जगह पर खतरनाक इसकैंदर मिसाइल बिग्रेड की तैनाती की गई है। रूस एक घंटे के भीतर चार सौ इसकैंदर मिसाइल दाग सकता है। इन मिसाइलों की रेंज बड़ी खतरनाक मानी जाती है। कहा जा रहा है कि रूसी मिसाइल 95 प्रतिशत तक यूक्रेन के इलाकों को तबाह कर सकती है। 

यूक्रेन पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार रूस: नाटो 

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर नाटो का बड़ा बयान सामने आया है। नाटो की तरफ से कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है। नाटा ने कहा है कि कोल्ड वॉर के बाद ये सबसे बड़ी तैनाती है। जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स रूसी हमले के बढ़ते डर के बीच अब मॉस्को पहुंच गए हैं। इससे पहले वह यूक्रेन गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)