होम शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़ रहे हैं उनके साथी, कहीं यह तो वजह नहीं
शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़ रहे हैं उनके साथी, कहीं यह तो वजह नहीं
शिवपाल सिंह यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के साथ आ गए.
उनका कहना था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके साथ की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा था कि वे बस इतना चाहते हैं कि सपा में उन्हें और उनके समर्थकों को सम्मान मिले. लेकिन अब उनके साथी उनका साथ छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं. इसकी वजह टिकट न मिल पाना बताया जा रहा है.
बसपा और बीजेपी में शामिल हो रहे शिवपाल सिंह यादव के समर्थक
शिवपाल सिंह यादव सपा के सिंबल पर जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सपा ने केवल उन्हें ही टिकट दिया है. इसी कारण शिवपाल यादव के समर्थक अब भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम रहे हैं.
शादाबा फातिमा बसपा में शामिल
सपा की अखिलेश सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा शुक्रवार को बसपा में शामिल हो गईं. उन्हें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गाजीपुर की जहूराबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वह शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं. इसके अलावा, अखिलेश सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बैरिया भी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं, शारदा प्रताप शुक्ला भी अब बीजेपी में आ गए हैं.
प्रसपा के कई प्रमुख पदाधिकारी छोड़ रहे पार्टी
प्रसपा के कई प्रमुख पदाधिकारी भी पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए हैं. इन नेताओं को उम्मीद थी कि सपा से गठबंधन होने के बावजूद इनको टिकट मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ शिवपाल सिंह यादव को ही जसवंतनगर से टिकट दिया गया.
शिवपाल सिंह यादव भी जाहिर कर चुके हैं अपना दर्द
शिवपाल सिंह यादव भी अपना दर्द जाहिर कर चुके हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कुर्बादी दी है. उनकी 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।