होम भाजपा ने गठबंधन साथियों के साथ जारी किया घोषणापत्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 09:02 PM

भाजपा ने गठबंधन साथियों के साथ जारी किया घोषणापत्र

भाजपा ने गठबंधन साथियों के साथ जारी किया घोषणापत्र

भाजपा ने गठबंधन साथियों के साथ जारी किया घोषणापत्र

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण तथा निजी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण समेत कई रियायतों का वादा किया गया है। भाजपा ने पंजाब में सत्ता में आने पर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगारी भत्ता देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास का भी वादा किया है। 

घोषणापत्र के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने से पहले ‘डोप टेस्ट’ अनिवार्य किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि स्नातक करने वालों को डिग्री पूरी करने के बाद दो साल के लिए 4,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। घोषणापत्र में अनुबंध वाली नौकरियों सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा, उत्पीड़न और प्रताड़ना से निपटने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित की जाएंगी। उन महिलाओं के मामलों से निपटने के लिए एक विशेष कानून बनाया जाएगा, जिनके पति उन्हें छोड़कर दूसरे देशों में बस चुके हैं।

भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। संकल्प दस्तावेज या घोषणापत्र जालंधर में केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी और सोम प्रकाश, भाजपा नेताओं दुष्यंत गौतम और तरुण चुग और अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह सहित अन्य की उपस्थिति में जारी किया गया। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पूर्व में विधानसभा चुनाव के लिए 11-सूत्री संकल्प पत्र और बाद में ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक और दस्तावेज जारी किया था, जिसमें पांच एकड़ जोत से कम जमीन वाले वाले किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी का भी वादा किया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)