होम दुनिया में बजेगा कन्नौज के इत्र का डंका !

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 09:08 PM

दुनिया में बजेगा कन्नौज के इत्र का डंका !

दुनिया में बजेगा कन्नौज के इत्र का डंका !

दुनिया में बजेगा कन्नौज के इत्र का डंका !

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में लड़ाई इस बात की नहीं है कि किसकी सरकार बनेगा या किसकी सरकार नहीं बनेगी। पूरा यूपी जानता है, पूरा देश जानता है कि आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस अब मुकाबला इस बात का है कि बीजेपी की जो पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी वो पहले से कितनी ज्यादा सीटें लेकर बनेगी, इसका मुकाबला चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं, उनकी हराम हो गई है। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद फैलाकर, संप्रदायवाद फैलाकर, वोटों को बांट देंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों, दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महज विकास की बातें करने से विश्वास नहीं आता। लेकिन जब नियत साफ होती है, मेहनत दिन-रात होती है, जनता के सुख-दुख की चिंता होती है, तभी सामान्य लोगों के मन में विश्वास पैदा होता है। लेकिन जिनकी राजनीतिक बुनियाद गुंडागर्दी, अपराध पर टिकी हो वो कभी नहीं सुधर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीसीटर हैं और कुछ लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की इस भावना को ही बदल दिया। इन लोगों का सूत्र परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन। इसलिए यूपी के लोगों ने फिर ठान लिया है, उन्हें अपने परिवार के स्वार्थ के लिए काम करने वाले लोग यहां नहीं चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)