होम पाठ: मनचाहा फल पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते वक्‍त इन खास नियमों का रखें ध्‍यान

धर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 09:46 PM

पाठ: मनचाहा फल पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते वक्‍त इन खास नियमों का रखें ध्‍यान

पाठ: मनचाहा फल पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते वक्‍त इन खास नियमों का रखें ध्‍यान

पाठ: मनचाहा फल पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ते वक्‍त इन खास नियमों का रखें ध्‍यान

हिंदू धर्म में कई देवी देवताओं की आराधना की जाती है। भगवान हनुमान की पूजा का भी हिंदू धर्म में खास महत्‍व है। धार्मिक मान्‍यताओं के आधार पर मंगलवार के दिन बजरंगबली के भक्‍त अपने आराध्‍य की विशेष पूजा करते हैं।

साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। हनुमान जी के भक्‍त पुरुष हों या महिलाएं सभी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। मगर क्‍या आपको पता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के कुछ नियम और कायदे होते हैं।

पांडुपोल हनुमान जी मंदिर, अलवर , राजस्थान

यदि आप बजरंगबली के भक्‍त हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो, हनुमान चालीसा का पाठ करते वक्‍त इन खास नियमों का जरूर पालन करें।

संकट मोचन हनुमान मंदिर, वाराणसी

पहला नियम

जो लोग भगवान हनुमान के भक्‍त हैं , उन्‍हें हनुमान चालीसा तो अच्‍छी तरह याद होगी ही। याद होने की वजह से कई लोग हनुमान चा‍लीसा को मन ही मन दोहरा कर पूजा कर लेते हैं। ऐसे लोगों को पूरी हनुमान चालीसा दोहराने में मात्र 2-3 मिनट ही लगते हैं। मगर जल्‍दबाजी में वह चालीसा में लिखें कई पदों को गलत तरह से बोल जाते हैं। यह तरीका सही नहीं है। हनुमान चालीसा की चौपाइयों को शांत मन से बैठ कर एक पद को देख देख कर मुंह से बोल कर पढ़ना चाहिए। इससे आप चालीसा में लिखे हर पद को अच्‍छे से बोल सकेंगी।

दूसरा नियम

महिलाओं को हनुमान जी को छूना मना होता है क्‍योंकि वह ब्रह्मचारी थे। इसलिए महिलाएं न तो हनुमान जी को वस्‍त्र चढ़ा सकती हैं और न ही वे जल से हनुमान जी को स्‍नाना करा सकती हैं। मगर बिना जल चढ़ाए कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती हैं इसलिए महिलाओं को हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले अपने सामने एक कलश में पानी भर कर रख लेना चाहिए और चालीसा पढ़ने के बाद उस जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लेना चाहिए।

तीसरा नियम

हनुमान चालीसा पढ़ने का दूसरा महत्‍वपूर्ण नियम है कि आप चालीसा को दिन में तीन बार पढ़ें। सबसे पहले आपको सुबह नहा कर साफ सुथरे कपड़े पहनने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और इसके बाद दोपहर में फिर रात में सोने से पहले भी एक बार हनुमान जी का पाठ करना चाहिए। महिलाओं को हनुमान जी उपवास नहीं रखना चाहिए क्‍योंकि पीरियड्स की वजह से यदि वह किसी मंगलवार उपवास नहीं रख पातीं तो व्रत खंडित हो जाता है। इसलिए महिलाओं को केवल हनुमान जी का पाठ करना चाहिए।

Hanuman Chalisa पाठ

श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि।

बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महावीर विक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन वरन विराज सुवेसा।

कानन कुण्डल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

काँधे मूँज जनेऊ साजै।

शंकर सुवन केसरीनंदन।

तेज प्रताप महा जग वन्दन।।

विद्यावान गुणी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

विकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र विभीषन माना।

लंकेश्वर भये सब जग जाना।।

जुग सहस्र योजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डरना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिनके काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों युग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस वर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को भावै।

जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्त काल रघुबर पुर जाई।

जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेई सर्व सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहिं बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।

दोहा

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)