होम 5 राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, यूपी में फिर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए किसने दिया ऐसा बड़ा बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2022 09:41 PM

5 राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, यूपी में फिर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए किसने दिया ऐसा बड़ा बयान

5 राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, यूपी में फिर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए किसने दिया ऐसा बड़ा बयान

5 राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार, यूपी में फिर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए किसने दिया ऐसा बड़ा बयान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कोई भी पार्टी भाजपा को चुनौती देने में सक्षम नहीं है, ऐसे में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है।

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर यहां एक कार्यक्रम के दौरान देब ने कहा कि 2019 के आम चुनाव के दौरान परिणामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी ने सभी को चौंका दिया। बता दें कि पांच राज्यों-पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में चरणों में चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार बनने जा रही है, क्योंकि सरकार ने यूपी के लोगों को गुंडाराज और माफियाराज से मुक्ति दिलाई है। ऐसे में अब पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ही अन्नदाता को सम्मान देता है। इसलिए मोदी सरकार ने जनवरी में 11 करोड़ किसानों के लिए करोड़ों रुपए की राशि की जारी किया।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी माकपा नेता माणिक सरकार पर भी कटाक्ष किया, जिन्होंने हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह वास्तविकता से अनजान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख अस्पताल में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। देब ने कहा कि चार बार के मुख्यमंत्री और फिलहाल विपक्ष के नेता माणिक सरकार को इसकी जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन और लोगों के बीच की खाई को पाटने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के विचारक दीन दयाल उपाध्याय द्वारा लिखित अभिन्न मानवतावाद का अनुसरण करना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)