होम ट्रंप के खिलाफ साइबर साजिश नाकाम, UNGA स्पीच से पहले US सीक्रेट सर्विस की बड़ी कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में होने वाली स्पीच से पहले एक बड़े साइबर अटैक की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने न्यूयॉर्क में छापेमारी कर इस खतरे को नाकाम कर दिया।
UNGA 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में होने वाली स्पीच से पहले एक बड़े साइबर अटैक की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने न्यूयॉर्क में छापेमारी कर इस खतरे को नाकाम कर दिया।
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि मंगलवार (23 सितंबर 2025) को की गई इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा SIM सर्वर और करीब 1 लाख सिम कार्ड जब्त किए गए। इन उपकरणों का इस्तेमाल अमेरिकी अधिकारियों को टेलीफोनिक धमकियां देने और साइबर हमले की साजिश के लिए किया जा रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार यह नेटवर्क इतना शक्तिशाली था कि सेल फोन टावरों को ठप करने, डिनायल ऑफ सर्विस अटैक करने और एन्क्रिप्टेड संचार को अपराध सिंडिकेट्स तक पहुंचाने में सक्षम था।
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क UNGA बैठक स्थल से मात्र 35 मील की दूरी पर सक्रिय था। दुनियाभर के नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, ऐसे में यह सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा साबित हो सकता था।
संभावित खतरे को देखते हुए सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई कर नेटवर्क को बाधित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए सभी उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि इस साजिश के पीछे किस संगठन या नेटवर्क का हाथ है, इसका पता लगाया जा सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।