होम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, हमारी सरकार होती तो कन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक फांसी हो जाती
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घटना को तीन साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है।
Ashok Gehlot News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घटना को तीन साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है।
जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गहलोत ने कहा, “इस मामले में न्याय कब मिलेगा, यही सबसे बड़ा रहस्य है। 3 साल में एनआईए कुछ नहीं कर पाई। अगर हमारी सरकार होती तो अब तक फांसी या उम्रकैद की सजा हो चुकी होती।”
गहलोत ने आरोप लगाया कि कन्हैयालाल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी बीजेपी से जुड़े थे। उन्होंने कहा, “उनके गुलाबचंद कटारिया के साथ फोटो भी सामने आए थे। गिरफ्तारी के समय बीजेपी नेताओं ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की थी। पीड़ित परिवार से मिलने पर बच्चे ने कहा कि अब तक उनके बयान तक दर्ज नहीं हुए।”
कांग्रेस नेता ने दावा किया, “कन्हैयालाल की पत्नी ने बताया कि उन्हें झूठ बोलने के लिए दबाव बनाया गया। हमारी सरकार ने परिवार को 51 लाख रुपये दिए, लेकिन उनसे कहा गया कि आप 5 लाख बताएं। यही झूठा प्रचार हमारी हार का कारण भी बना।”
प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान दौरे पर गहलोत ने कहा, “पीएम जब आए थे तो उन्होंने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अब जब वो दोबारा आ रहे हैं तो उन्हें इस बारे में जवाब देना चाहिए।”
गहलोत ने वर्तमान राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ के कपासन में नहर का पानी लाने की मांग करने वाले युवक की बीजेपी विधायक परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी। “उस युवक के पैरों में 25 फ्रैक्चर हैं, वह अहमदाबाद अस्पताल में भर्ती है, लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।”
गहलोत ने कहा, “राज्य की सड़कें खराब हैं, बीमा को लेकर जनता गुमराह है, आरजीएस की हालत बिगड़ी हुई है। पांच जिलों का दौरा कर लौटा हूं, लोग कह रहे हैं कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।