होम UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 25, 2026 12:46 PM

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों और बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी के स्टॉक को लेकर बड़ा दावा किया है।

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार

देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों और बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी के स्टॉक को लेकर बड़ा दावा किया है। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास करीब सात महीने की चीनी का स्टॉक मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है।

CM योगी बोले- यूपी में सात महीने की चीनी उपलब्ध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को इसकी कमी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है. सात महीने की चीनी हमारे पास उपलब्ध है."

सीएम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बाजार में स्टॉक तथा कालाबाजारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश के पास आने वाले करीब सात महीनों के लिए पर्याप्त चीनी उपलब्ध है।

किसानों के मुद्दे पर सपा सरकार को घेरा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर भी किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार की प्राथमिकताओं में किसान शामिल नहीं था। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014-15 में आए हुदहुद तूफान का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा तो हुई थी, लेकिन इसका भुगतान वर्ष 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद किया गया।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि अब अतिवृष्टि या अनावृष्टि जैसी परिस्थितियों में किसानों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि केवल भारत माता की जय बोलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी जरूरी है। साथ ही उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर लगातार विचार करने की जरूरत बताई।

गन्ना किसानों और बंद चीनी मिलों का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में पहली बार उत्तर प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले गन्ना किसान मुश्किल हालात से गुजर रहा था और वर्ष 2009 से ही किसानों का बकाया चला आ रहा था।

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि बसपा और सपा की सरकारों के दौरान कई चीनी मिलें बंद की गईं। उन्होंने गोरखपुर की एक चीनी मिल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उसे महज तीन करोड़ रुपये में बेच दिया गया था, जबकि मिल की जमीन और स्क्रैप की कीमत ही इससे काफी अधिक थी।

भर्ती परीक्षाओं और रिजल्ट को लेकर भी CM योगी का दावा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भर्ती और बोर्ड परीक्षाओं की प्रक्रिया में तेजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा को पूरा कराने में पहले छह महीने लगते थे, उसे उनकी सरकार ने एक महीने में पूरा कराया है।

मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि परीक्षा 14 दिनों में पूरी कराई जाती है और इसके अगले 14 दिनों में परिणाम जारी कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में करीब 56 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)