होम कयामत तक बाबरी नहीं बना पाओगे.., यूपी में 2027 चुनाव से पहले CM योगी की तस्वीर के साथ लगे ऐसे पोस्टर

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2026 08:20 PM

कयामत तक बाबरी नहीं बना पाओगे.., यूपी में 2027 चुनाव से पहले CM योगी की तस्वीर के साथ लगे ऐसे पोस्टर

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में 2027 के विधानसभा चुनाव की तपिश अभी से महसूस की जाने लगी है। मुरादाबाद की सड़कों पर लगे कुछ विवादित पोस्टरों ने पोस्टर वार को फिर से हवा दे दी है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी तस्वीर के साथ बेहद आक्रामक नारे लिखे गए हैं।

कयामत तक बाबरी नहीं बना पाओगे.., यूपी में 2027 चुनाव से पहले CM योगी की तस्वीर के साथ लगे ऐसे पोस्टर

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में 2027 के विधानसभा चुनाव की तपिश अभी से महसूस की जाने लगी है। मुरादाबाद की सड़कों पर लगे कुछ विवादित पोस्टरों ने 'पोस्टर वार' को फिर से हवा दे दी है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी तस्वीर के साथ बेहद आक्रामक नारे लिखे गए हैं। पोस्टर पर साफ शब्दों में लिखा है- 'बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे'। इसके अलावा एक और पोस्टर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है जिस पर लिखा है, 'कयामत तक बाबरी नहीं बना पाओगे'। इन नारों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है और यह संकेत दे दिया है कि आने वाला चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

यह पोस्टर अखिल भारतीय हिंदू परिषद की ओर से मुरादाबाद के मुख्य बाजारों में चस्पा किए गए हैं। संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल ने ये पोस्टर लगवाए हैं, जिसमें उन्होंने खुद को मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन पोस्टरों में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी के किसी और बड़े नेता की तस्वीर नहीं है, लेकिन समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल की तस्वीर जरूर नजर आ रही है। रीता पाल ने इन पोस्टरों के जरिए सीधे तौर पर हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने की कोशिश की है।

मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट (28) पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के रितेश कुमार गुप्ता विधायक हैं, जो 2017 से लगातार जीतते आ रहे हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस तरह की दावेदारी और पोस्टरबाजी ने स्थानीय राजनीति में खलबली मचा दी है। 'कयामत तक बाबरी नहीं बना पाओगे' और 'बटोगे तो कटोगे' जैसे नारों का इस्तेमाल करके चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिशों के कयास लगाए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)