होम Bihar: शराबबंदी पर मांझी ने खोल दी अपनी ही सरकार की पोल, बोले- अमीर पी रहे महंगी शराब और गरीब जा रहे जेल

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Feb 18, 2026 08:09 PM

Bihar: शराबबंदी पर मांझी ने खोल दी अपनी ही सरकार की पोल, बोले- अमीर पी रहे महंगी शराब और गरीब जा रहे जेल

बिहार की राजनीति में शराबबंदी कानून एक बार फिर एनडीए (NDA) के गले की फांस बनता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) द्वारा सदन में सवाल उठाए जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी अपनी ही सरकार की टेंशन बढ़ा दी है।

Bihar: शराबबंदी पर मांझी ने खोल दी अपनी ही सरकार की पोल, बोले- अमीर पी रहे महंगी शराब और गरीब जा रहे जेल

बिहार की राजनीति में शराबबंदी कानून एक बार फिर एनडीए (NDA) के गले की फांस बनता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) द्वारा सदन में सवाल उठाए जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी अपनी ही सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। बुधवार (18 फरवरी 2026) को गया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांझी ने दो टूक कहा कि शराबबंदी कानून की मंशा तो सही है, लेकिन जमीन पर इसका क्रियान्वयन पूरी तरह फेल है और इसमें भारी गड़बड़ी हो रही है। मांझी का यह बयान आरएलएम विधायक माधव आनंद की उस मांग के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कानून की समीक्षा की बात कही थी।

'हजारों लीटर वाले छूट जाते हैं, गरीब फंस जाते हैं'

जीतन राम मांझी ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस कानून की समीक्षा की मांग करते रहे हैं। उनके आग्रह पर तीसरी बार समीक्षा हुई थी, जिसमें यह प्रावधान किया गया था कि मामूली मात्रा में (250 से 500 ग्राम) शराब के साथ पकड़े जाने पर गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन हकीकत इसके उलट है। मांझी ने आरोप लगाया कि "हजारों-लाखों लीटर की तस्करी करने वाले माफिया पैसे खिलाकर छूट जाते हैं, जबकि पुलिस का डंडा सिर्फ गरीबों और 250 ग्राम पीने वालों पर चल रहा है।"

बिहार का पैसा बाहर जा रहा, होम डिलीवरी जारी

केंद्रीय मंत्री ने शराबबंदी से हो रहे आर्थिक नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जब राज्य में शराबबंदी प्रभावी ही नहीं है और धड़ल्ले से 'होम डिलीवरी' हो रही है, तो इसका सीधा मतलब है कि बिहार का पैसा दूसरे राज्यों में जा रहा है। अमीर लोग बाहर से मंगवाकर महंगी शराब पी रहे हैं, जबकि गरीब और दलित समाज के लोग दो घंटे में तैयार होने वाली जहरीली शराब पीकर अपनी जान गंवा रहे हैं। मांझी ने साफ शब्दों में कहा कि इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए क्योंकि यह नीति गरीबों की जान ले रही है और राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)